राज्य के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल की माता स. हरमंदर कौर का वीरवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे निधन हो गया है। स्वस्थ ठीक ना होने के चलते उनका पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था। बुधवार देर शाम ही उन्हें गांव बादल स्थित निवास पर लाया गया था। जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।उनका अंतिम संस्कार दोपहर तीन बजे गांव बादल में होगा। उधर, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी चाची की मौत पर अफसोस प्रकट किया है। जबकि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी स. हरमंदर कौर के निधन पर ट्टिवट करते हुए मनप्रीत बादल परिवार के साथ अफ़सोस प्रकट किया है।