शिमला: बिलासपुर के रहने वाले एक व्यक्ति में काेराेना वाॅयरस लक्षण पाए गए हैं। यह व्यक्ति 28 फरवरी काे साउथ काेरिया से लाैटा था।मंगलवार काे बिलासपुर से पेशेंट काे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। आईजीएमसी में काेराेना वाॅयरस का पहला संदिग्ध पेशेंट आने से हड़कंप मच गया है। यहां पर पहले ही प्रशासन ने आइसाेलेशन वार्ड काे खाली करवा दिया था।इसमें एडमिट स्वाइन फ्लू व अन्य पेशेंट काे दूसरे वार्डाें में शिफ्ट कर दिया गया। पेशेंट के ब्लड सैंपल लेकर वाॅयराेलाॅजी लैब पुणे में जांच के लिए भेज दिए गए हैं। डाॅक्टराें की स्पेशल टीम की निगरानी में पेशेंट काे रखा गया है।
जहां पर पेशेंट है, उस एरिया में विशेषज्ञ चिकित्सकाें के इलावा किसी काे जाने की अनुमति नहीं है।प्रशासनिक अधिकारियाें का कहना है कि आईजीएमसी में पूरी तैयारियां है। हालांकि पेशेंट काे पीजीआई रेफर भी नहीं कर सकते क्याेंकि पीजीआई ने पहले ही काेराेना के पेशेंट काे रेफर ना करने काे लेकर प्रशासन काे पत्र भेज दिया था।