टीवी इंडस्ट्री के यंग एक्टर कुशल पंजाबी ने खुदकुशी कर ली है। बीती रात घर पर कुशल का शव लटका मिला। टीवी एक्टर कर कुशल पंजाबी की उम्र 37 साल थी। पुलिस को उनके घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है। कुशल के अचानक निधन से टेलीविजन इंडस्ट्री के साथ- साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग भी सदमे में आ गए है।
कुशल पंजाबी ने अपना करियर बतौर मॉडल और डांसर शुरू किया था।साल 1995 में डीडी मेट्रो चैनल पर सीरियल ‘ए माउथफुल ऑफ स्काई’ से उन्होंने अपने टीवी करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ‘लव मैरिज’, ‘सीआईडी’, ‘देखो मगर प्यार से’, ‘कभी हां कभी ना’, ‘ये दिल चाहे मोर’, ‘श्श्श… फिर कोई है’, ‘आसमान से आगे’, ‘झलक दिखला जा 7’, ‘अदालत’, ‘सजन रे झूठ मत बोलो’ और ‘इश्क में मरजावां’ और ‘विष’ जैसे सीरियल्स में काम किया।
कुशाल पंजाबी अक्षय कुमार के साथ ‘अंदाज’, फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी ‘लक्ष्य’, अजय देवगन के साथ ‘काल’, सलमान संग ‘सलाम-ए-इश्क’ और ‘दन दना दन गोल’ जैसी फिल्मों में काम किया।
कुशल पंजाबी ने यूरोपियन लड़की ऑडरे डोल्हन से शादी की। उनका एक बेटा है। कुशाल की मृत्यु से उनका परिवार काफी दुखी है।
DCP परमजीत सिंह दहिया ने बताया कि कुशल ने सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है। दूसरी तरफ रिपोर्ट्स ये भी हैं कि कुशल आर्थिक तंगी झेल रहे थे।उनके पास काम नहीं था। प्रोफेशनल लाइफ की परेशानियां उनकी पर्सनल लाइफ को भी प्रभावित कर रही थी।हमने सुसाइड का केस दर्ज कर लिया है।