Demo Pic
पंजाब:बटाला के सिंबल चौक के पास स्कूल को जाती गली में रविवार रात 8 बजे एक युवक जबरदस्ती घर में घुसा और महिला को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली।गोली चलने की आवाज से आस-पास के सभी लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने घर की छत पर जाकर देखा तो महिला घायल थी और युवक का शव लहू से लथपथ पड़ा था।
सूचना मिलते ही डीएसपी बीके सिंगला और थाना सिविल लाइन के एसएचओ मुखतार सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घायल महिला को गंभीर हालत में अमृतसर रेफर कर दिया गया है। घायल महिला की पहचान पिंदर कौर के रूप में हुई है।महिला ब्यूटी पार्लर का काम करती है और पिछले चार महीने से मोहल्ला चंद्र नगर बटाला में किराए पर रह रही थी।डीएसपी बीके सिंगला ने बताया कि हमलावर युवक की पहचान मेजर सिंह निवासी गांव महेश थाना घुमान के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि युवक ने महिला को गोली क्यों मारी।