मोहाली: बीते दिनो सेक्टर-71 में चोरों ने रिटायर्ड इंजीनियर की कोठी से करीब छह लाख रुपए और करीब सात लाख रुपए की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर लिया। रिटायर्ड इंजीनियर गुरमुख सिंह अपनी पत्नी के साथ घर के पास लगने वाली मंडी में सब्जियां लेने गए थे।
कुछ देर बाद जब वे वापस लौटे तो घर के ताले टूटे हुए थे और अलमारी से कैश और ज्वेलरी गायब थी। अलमारी में करीब छह लाख रुपए और करीब सात लाख के गहने थे। मामले में दंपती ने मटौर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।