चंडीगढ़. लॉरेंस बिश्नोई ने रिमांड के दौरान कबूला कि उसी ने ही सोनू शाह का कत्ल करवाया था। लॉरेंस बिश्नोई ने बताया कि ह्मारे गैंग वाले शहर में जिन लोगो से फ़िरोती माँगते थे उनके बीच में सोनू शाह आ रहा था। सोनू शाह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के पीड़ित लोगों को शहर में प्रोटेक्शन दे रहा था। इसी वजह से सोनू शाह का कत्ल करवाया था।इसके लिए उन्होंने अपने गैंग के राजू मसौदी को जिम्मेदारी दी थी कि वह उसके कत्ल के लिए शूटर लगाए। जिसके बाद राजू मसौदी ने राजन और शुभम को यह काम सौंपा।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के मुख्य अन्य दो शूटर हैं जो कि पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। जिनके नाम रोहित चौधरी और जोगिंदर ग्योंग है। पूछताछ में सामने आया है कि लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से ही सोनू शाह के मर्डर को प्लान किया था। इसके बाद उसकी जेल पर पेशी के दौरान मिलने के लिए आए लोगों के द्वारा फोन पर राजू मसौदी से बात हुई थी और फिर उसे सोनू शाह के मर्डर का जिम्मा सौंपा गया था।
संपत नेहरा की गिरफ्तारी के बाद से राजू भसौदी गैंग को चला रहा है। अभी तक हरियाणा पुलिस की जांच में यह सामने आया था कि राजू भसौदी देश छोड़कर भाग चुका है। वह फोन के जरिए सभी के साथ संपर्क में है और वहीं से उन्हें फिरौती लेने के लिए भेजता है।
फिलहाल पुलिस लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के मुख्य अन्य दो शूटरो की तलाश में जुटी हुई है। और पकड़े गये आरोपियो से भी पूछताछ की जा रही है।