
पंजाब विजिलेंस के एआईजी आशीष कपूर पर पीड़ित महिला ने रेप और करप्शन के संगीन आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि जब वह इमिग्रेशन फ्रॉड के केस में जेल में बंद थी तब वहां पर जेल सुपरिंटेंडेंट रहते हुए आशीष कपूर ने पहले उसके साथ प्यार का नाटक किया उसके बाद अपने ऑफिस में माता रानी की फोटो के सामने उससे शादी भी की और जबरदस्ती कर उसके साथ फिजिकल रिलेशन भी बनाए, जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो आशीष कपूर ने ही उसकी बेल करवाई। क्योंकि, आशीष कपूर का जैल के अंदर महिला को प्रेग्नेंट करने का सच सबके सामने आ सकता था।
महिला ने कहा की जेल के अंदर वह आशीष कपूर के साथ ही खाना खाती थी,आशीष कपूर ने उसे मोबाइल भी दिया था उर इंटरनेट की भी सुविधा दी हुई थी| आशीष कपूर ने महिला को जेल से बाहर लेजाकर शॉपिंग भी करवाई और अपना क्रेडिट कार्ड भी दिया जिससे महिला ने 24 लाख की शॉपिंग की जिसकी अकाउंट डीटेल भी है| आशीष कपूर महिला को घर भी दिलाना चाहता था और कहता था की अब वह उसकी ज़िम्मेवारी है| महिला ने कहा की आशीष कपूर ने अपने सच को छुपाने के लिए उसपर ज़ीरकपुर में झूठा इम्मिग्रेशन का केस दर्ज करवाया था|