चंडीगढ़: मामूली कहासुनी के चलते एक युवक ने मलोया निवासी पंकज की छाती पर कैंची से वार कर दिया। पंकज को सैक्टर-16 अस्पताल में भर्ती करवाया है। मलोया थाना पुलिस ने केस की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार घायल पंकज ने शिकायत में बताया कि वह देर रात घर के सामने खड़ा था वहीं पास से गुजर रहे व्यक्ति ने अपने बेटे पारस के विषय में पूछा। इसके बाद पंकज ने जानकारी होने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों में बैहस होने लगी देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
आरोपी ने कैंची निकाली और पंकज की छाती पर वार कर मौके से फरार हो गया। कैंची लगते ही पंकज लूहलूहान होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पंकज को अस्पताल में भर्ती करवा कर केस की जांच शुरू कर दी है।