जेएनएन, फाजिल्का। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब पुलिस व BSF ने मिलकर पिछले एक सप्ताह की कार्रवाई के दौरान कुल सात किलो 188 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। मामले का अन्य मुख्य आरोपित महल सिंह अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
पुलिस ने BSF के सहयोग से गांव गुलाबा भैणी के निकट से एक खेत में दबाई 2 किलो 678 ग्राम, इसके बाद मुखबिर की सूचना पर आरोपित सतनाम सिंह से 260 ग्राम और अब उसकी निशानदेही पर फिरोजपुर के निकट से चार किलो 250 ग्राम हेरोइन बरामद की है। उक्त तस्करी का मुख्य आरोपित मंगल सिंह है, जो हेरोइन व जाली करंसी के मुकदमे के मामले में फिरोजपुर जेल में बंद था और तीन माह पहले ही जेल से छूटा था।