
चंडीगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। यहां सेक्टर 17 स्थित रिजर्व बैंक की सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी के जवान को पेट में गोली लग गई। घटना सवेरे छह बजे के करीब की है। गोली चलने की आवाज सुनकर बैंक परिसर में हड़कंप मच गया। सभी दौड़े आए तो उक्त जवान को खून से लथपथ पाया। आनन फानन में उसे पीजीआई ले जाया गया। वहीं पुलिस को भी खबर दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। डीएसपी सेंट्रल कृष्ण कुमार और अन्य पुलिस कर्मियों के अलावा सीएफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि जवान ने ही खुद को गोली मारी है या उससे गोली चली है। मामले की जांच जारी है।