घुमारवीं क्षेत्र में एक महिला के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। खबर की पुष्टि डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घुमारवीं उपमंडल की एक महिला ने घुमारवीं थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। क्षेत्र के सलीम मोहम्मद नाम के व्यक्ति ने एक महीना पहले उसके साथ पशुशाला में जबरन दुराचार किया है। महिला ने यह भी बताया की आरोपी ने उसे पुलिस में शिकायत करने और किसी को बताने की सूरत मे जान से मारने की धकमी दी थी।
जिसके डर से वह एक महीने से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवा पाई। लेकिन अब किसी तरह उसने इस संबंध में घुमारवीं थाना मामला दर्ज किया। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवा कर इस संबंध में 376 और 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी राजेंद्र सवाल ने बताया की महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर गौर कर छानबीन कर रही है।