मोहाली : लोगो को विदेश भेजने के नाम पर ठगी की जाती थी।इसको लेकर पहले भी पुलिस ने बड़े पैमाने पर एक साथ 40 कंपनियों पर रेड करवाई जिसमें 10 फ्रॉड करने वालो के खिलाफ केस दर्ज हुआ। शुक्रवार को रोपर चुहड़मजरा की रहने वाली बीएससी पास स्टूडेंट हरप्रीत सिंह ने अपने साथ फ्रॉड होने पर जहर निगल लिया।उसको तुरंत फेस 4 स्थित एक प्राइवेट हस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। पीड़ित की हालत ठीक है और खतरे से बाहर हैं।समाचार लिखे जाने तक डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया था। इस पूरे मामले को लेकर मटौर पुलिस स्टेशन के SHO राजीव कुमार ने बताया कि उनके पास किसी की शिकायत नहीं आई है। शिकायत आते ही पुलिस बनती कार्यवाही करेगी।
4 लाख देने के बावजूद वीजा रिफ्यूज हो गया।
हस्पताल में भर्ती पीड़ित हरप्रीत सिंह ने बताया कि उसने फेस 3b2 स्थित Satteling Abroad नामक इमिग्रेशन कंपनी में कनाडा के लिए अप्लाई किया था। कंपनी की ओर से उससे 4 लाख रूपए लिए गए थे लेकिन उसका वीजा रिफ्यूज हो गया। उसके बाद इसी कंपनी ने उसका सिंगापुर के लिए वीजा लगवाया। लेकिन वो भी कुछ समय बाद रफ्यूज हो गया। इससे वह काफी आहत थी।इसी कारण वह शुक्रवार को कंपनी गई।ताकि पता चल सके कि उसका रफ्युजल क्यों लगा है इस पर कंपनी की तरफ से जवाब दिया गया कि रफ्यूजल एंबेसी की तरफ से लगा है इसमें कंपनी का कोई रोल नहीं है।इससे आहत युवती ने जहर निगल लिया।पीड़ित को तुरंत कंपनी स्टाफ के लोग फेस 4 हस्पताल लेकर गए।
शिकायत होने पर कार्यवाही होगी।
SHO मटौर पुलिस स्टेशन राजीव कुमार ने कहा हमारे पास किसी भी युवती या पैरेंट्स कि कोई भी शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने के बाद ही पुलिस कार्यवाही करेगी। कंपनी संचालक गौरव तलवार ने बताया कि जहर पीने वाली सारी बात गलत है।यवती ऑफिस आई थी लेकिन गलत दवा खा ली जिससे चकर आकर वह गिर गई। उसको तुरंत हस्पताल लेकर गए।वह बिल्कुल ठीक है।