July 2, 2019 -चंडीगढ़-अगर आप आज से आज से तीन दिन तक किसी जरुरी काम के लिए याज्ञा पर जाना चाहते है। तो पहले ये खबर जरुर पढ़ लें। वर्ना आप को काफी परेशान होना पड़ सकता है। बात ये है कि आज से पंजाब रोडवेज के कर्मचारी तीन दिन की हड़ताल पर हैं। 4 जुलाई तक बसों के पहिए जाम रहेंगे और इस वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। करीब 1500 बसों के पहए जाम है औप कराब 5000 कर्मचारी हड़ताल पर है। प्रदेश भर में रोडवेज कर्मी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और पंजाब सरकार के पुतले फूंक रहे है। तीन दिन तक 9.00 बजे से 12.00 बजे तक बसें नहीं चलने से हर रोज सफर करने वाले लोगों को इधर उधर भटकना पड़ रहा है। पंजाब रोडवेज/पनबस कांट्रेक्ट वर्करज यूनियन के प्रधान शमशेर सिंह का कहना है कि सरकार कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने के अपने वादे से भाग रही है। जो एक्ट 2016 में पिछली सरकार ने बनाया था, उसे तोड़ मरोड़ रही है। इसके अलावा कर्मचारी वन रैंक वन सैलरी की मांग भी कर रहे हैं। जनरल सचिव भगत सिंह ने बताया कि तीन जुलाई को ट्रांसपोर्ट मंत्री या मुख्यमंत्री के घर के पास रोष रैली निकाली जाएगी। अगर पुलिस, सरकार या अधिकारियों की ओर से हड़ताली कर्मियों के साथ धक्केशाही की गई तो हड़ताल अनिश्चित समय के लिए पक्का धरना लगाया जाएगा।