June 19, 2019- अमृतसर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से हथियारों का बड़ी जखीरा बरामद किया है। उसके कब्जे से 44 पिस्टल व रिवाल्वर और होवी सिक्का बरामद किया हैं।हैरानी की बात है यह है कि इतना बड़ा बड़ा कांड करने वाला आरोपी एक कॉलेज स्टूडेंट है। आरोपी की पहचान बिक्रम सिंह निवासी तरनतारन के तौर पर हुई है। वह तरनतारन में आईटीआई का छात्र है। उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर गत शनिवार की रात जंडियाला के एक गन हाऊस में चोरी की थी।आरोपियों ने रात के समय इस वारदात को अंजाम दिया था। उन लोगों ने वारदात से पहले कई बार जा कर दन हाऊस की रेकी की थी। जिसके बाद सनसनी फैल गई थी। ये चोरी किसी बड़े आतंकी गिरोह का कारनामा समझी जा रही थी। जो कि इन हथियारों से पंजाब में बड़ी तबाही मचा सकते थे। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने चोरी हुए सभी 44 पिस्टल और रिवाल्वर और गोलियां बरामद कर लिए है। आरोपी के फरार हुए तीन साथियों की तलाश की जा रही है बताया जा रहा है कि बरामद हुए सभी हथियार काफी पुराने थे जिस कारण उनकी कीमत लाखों में थी। इस बात का फिल्हाल पूरी तरह से नहीं पता चल पा रहा कि आरोपी और उसके साथियों ने हथियारों का इतना बड़ा जखीरा क्यों चोरी किया था अभी तो इतना ही बताया जा रहा है कि उन्होंने आगे उनको बेचना था। लेकिन अगर कहीं ये हथियार अपराधियों के हाथों में पहुंच जाते तो पुलिस के लिए बड़ी चिंता खड़ी हो जानी थी। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही हैै।