June 16, 2019
माहिलपुर (होशियापुर) -जालन्धर के साथ लगते होशियारपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। होशियारपुर के थाना महिलपुर में एक पूर्व सैनिक ने किसी बात पर खफा हो कर ने मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी। मार दिए गए मुशी की पहचान अमरजीत सिंह के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक पूर्व सैनिक सुरिंदर सिंह थाने में अपनी राइफल जमा करवाने आया था। मुंशी ने राइफल जमा करने में कोई टालमटोल किया। इस दौरान मुंशी और फौजी के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई गुस्से में पागल हो कर सुरिंदर सिंह ने मुंशी अमरजीत सिंह को गोली मार दी,जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अमरजीत सिंह कुछ दिन पहले भी अपनी राइफल जमा करवाने आया था, लेकिन तब भी राईफल जमा नहीं की गई थी। जिसके बाद आज भी वह थाने पहुंचा और मुंशी ने उसे फिर से मना कर दिया, जिसके बाद फौजी आपे से बाहर हो गया। दिनदहाड़े थाने में हुई इस वारदाद के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।